फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण पर डीएम को ज्ञापन 

Thu, 01 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियां से वार्ता करते भाकियू नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भाकियू ने राकेश टिकैत के नेतृत्व में रेलवे द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के मामले में डीएम को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद डीएम ने भाकियू की रेलवे अधिकारियों से बात कराई। भाकियू नेताओं ने रेलवे अधिकारियों के सामने समस्याएं रखी।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने विकास भवन में हुई बैठक और डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि मुआवजे का निर्धारण कोर्ट नहीं खेत पर होना चाहिए। डेडीकेटिड फ्रंट कोरिडोर के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। सर्किल रेट से भी कम का प्रतिकर का निर्धारण कम दरों पर किया गया है। भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुन: व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता होनी चाहिए।

बैठक में यह मांग भी की गई कि डीएम डीके सिंह को आर्बीट्रेटर नियुक्त किया जाए। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का पूरा दाम मिलना चाहिए। धर्मेंद मलिक ने कहा कि किसानों के हितों के लिए भाकियू किसी भी तरह के आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। रेलवे अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि किसानों के हक से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें