फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बरसात ही जलमग्न हो रहा सुभाषनगर

विज्ञापन
सुभाष नगर में घरों के आगे भरा नाले के गंदा पानी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बिन बरसात ही जलमग्न हो रहा सुभाषनगर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड पर स्थित सुभाषनगर में जलभराव की समस्या नासूर बन गई है। रेलवे लाइन के नाले की सफाई नहीं होने से जलनिकासी बाधित है। साथ ही गांधी कॉलोनी रोड के ऊंचा बन जाने के कारण गलियों का पानी नहीं निकल पा रहा। बिना बारिश के ही गलियां जलमग्न हैं, बरसात के सीजन में पूरे पूरा मोहल्ला तालाब बन जाएगा।
सुभाषनगर में जलभराव की समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड का निर्माण होने से सड़क पर होने वाला जलभराव तो रुक गया, लेकिन सड़क इतनी ऊंची बना दी गई कि गलियों का पानी बाहर नहीं निकल पाता। सड़क के एक ओर तो नाली भी नहीं बनाई गई। इससे मोहल्ले की गलियां जलमग्न हैं। फाटक के पास सुभाषनगर की ओर जाने वाली सड़क पर पानी भरा रहा। यहां रेलवे लाइन के किनारे कच्चा नाला है। वह भी सफाई नहीं होने से अटा पड़ा है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कुछ प्रभावशाली लोगों की वजह से सुुुभाषनगर की जलनिकासी को गांधी कॉलोनी के नाले से नहीं जोड़ा गया। यदि ऐसा कर दिया जाता तो यहां का पूरा गंदा पानी गांधी कॉलोनी के नाले से होता हुआ बड़े नाले में चला जाता। बरसात सिर पर है लेकिन जलभराव को खत्म करने का कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव और शहर के बार्डर पर पिस रहे लोग
गांधी कॉलोनी सरवट फाटक रोड ग्राम पंचायत सरवट और नगर पालिका का बार्डर है। आपसी समन्वय नहीं होने के कारण नगर पालिका और ग्राम पंचायत अपने-अपने क्षेत्रों में काम करा देते हैं, लेकिन मिलकर कोई ऐसा प्लान तैयार नहीं किया गया, जिससे इस मोहल्ले को जलभराव से निजात मिल सके।
मोहल्ले की गलियों का हाल बुरा है। जरा सी बारिश होते ही गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। इस समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका।
- विपिन कुमार त्यागी।
कुछ दिन पहले रेलवे लाइन के नाले की सफाई के लिए जेसीबी लगाई गई थी, लेकिन वह आगे नहीं जा सकी। इसके बाद काम रुका पड़ा है।
- मोहम्मद रियासत।
कर्मचारियों को लगाकर नाले की सफाई कराई जानी चाहिए। जेसीबी से इसकी यह काम होना संभव नहीं है। बारिश से पहले सफाई नहीं हुई तो हालात बेहद खराब होंगे।
- अभय पुंडीर।
यदि सुभाषनगर की जलनिकासी गांधी कॉलोनी के नाले से जोड़ दी जाती, तो समस्या खत्म हो जाती। गलियां नीची हो गईं हैं, जिससे जलनिकासी हो पाना संभव नहीं है।
- संजीव कुमार।
इन्होंने कहा...
रेलवे लाइन के किनारे नाले की सफाई जेसीबी से कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन मशीन से काम नहीं हो सका। कर्मचारियों को लगाकर मैनुअल सफाई कराई जाएगी।
- विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।

सुभाष नगर में नाले के पानी से हुए जलभराव से गुजरते वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें