फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालापार में ताबड़तोड़ दबिश

Sun, 02 Jul 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Dabish - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पीएसी के साथ खालापार के कस्सावान की गलियों को छाना। आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस टीम बैरंग लौट आई। लगातार दबिशों  से खालापार में दहशत का आलम है। घटना के पांच दिन बाद  भी बाजार पूरी तरह से नहीं खुल पा रहे हैं। पुलिस अभी तक दो  ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है।    
विज्ञापन


शहर कोतवाली के खालापार में मंगलवार को गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला बोल दिया था। पुलिस को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। घटना के बाद पूरे दिन शहर में अफरातफरी का माहौल रहा था। पुलिस ने 17 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। 

नौ अज्ञात एक नामजद को  पुलिस ने अगले दिन जेल भेज दिया था। एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा था। पुलिस की उसी दिन से ताबड़तोड़ दबिशों का दौर लगातार जारी है। लगातार दबिशों से आरोपी और उनके परिजन व रिश्तेदार तक मकानों पर ताले लगाकर फरार हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को सीओ सिटी       तेजवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने पीएसी की तीन कंपनियों के साथ कस्सावान में दबिश दी। भारी पुलिस बल को  देख मोहल्ले में भगदड़ मच गई।

पुलिस को दबिश के दौरान कोई भी आरोपी नहीं मिल पाया है। उधर, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस       पांच दिन बाद भी कार्रवाई करने       की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है  कि जांच जारी है। वीडियो फुटेज       से आरोपियों की पहचान की जा    रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की दबिशों से खालापार में दहशत  पसरी है।       

वहीं, शहर कोतवाली के खालापार में बवाल के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज सुनील नागर का तबादला पुरकाजी कर दिया है। खालापार चौकी भेजे गए राकेश शर्मा ने शनिवार को चार्ज संभाल लिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें