फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेहनत से पढिए, आपकी मदद करेगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Wed, 11 Sep 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह है। आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापन


पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। बीएसएस इंटर कॉलेज लुहसाना के प्रधानाचार्य रामपाल लाल ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए यह योजना बेहद मददगार साबित होगी।

आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र त्यागी ने बताया कि योजना के विषय में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें