संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रोग्राम ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ मोरना अक्सीर खान ने कहा कि अगर कल सवारना है तो बच्चों को शिक्षा प्रदान कराएं। बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रधानाचार्य अमजद खान ने बताया कि नर्सरी में क्रमशः मनीष, अविका, नित्या राठी, एलकेजी में लुब्ना, आयुष, मान्या शर्मा, यूकेजी में अहमद, माही चावला, अनम मलिक, कक्षा-एक में विनी, शुगरा, आरव, कक्षा-दो में वंश, सात्विक, अहमद, कक्षा-तीन में आरव, आशीष, उत्कर्ष, कक्षा-चार में मुदस्सिर, यशी शर्मा, राघव, कक्षा-पांच में आरव कालरा, फातिमा, वैभव, कक्षा छह में तृषा, अंशुल, तस्मिया, कक्षा-सात में तनु, अदीबा, आराध्या और कक्षा-आठ में वीर, यश, मो. फैजान ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने सुन्दर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देकर समां बांधा। शाहनवाज अंसारी, विनीत शर्मा, मनोज कुमार, संदीप, महताब अली, प्राची, सृष्टि, गुलफशां, प्रियंका, प्रिया आदि मौजूद रहे।