फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा रैली में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोप के जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य राकेश कुमार के नेतृत्व में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली। भारत माता, झांसी की रानी, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह आदि की झांकी शामिल रही। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण किया। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष मंगत सिंह, प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष देवेंद्र राठी ने ध्वजारोहण किया। जूनियर हाई स्कूल में लखनऊ सचिवालय के सचिव ध्रुवपाल सिंह अहलुवालिया, स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश सिवाच, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पूनम रानी, बेहड़ा थ्रू विद्यालय नंबर दो में प्रधान दिनेश राठी, बेलड़ा में राम कुमार, थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत, भोपा सीएचसी में डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. मुकीम खान, जेएसएस स्कूल में सौरभ सिंह, ग्राम पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव मनु शर्मा ने ध्वजारोहण किया। गांव अथाई में रागिनी कंपटीशन हुआ। शुभारंभ प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शिविर में हुआ 75 यूनिट रक्तदान
भोपा। जिला सहकारी बैंक भोपा में मिशन वंदेमातरम ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने किया। 75 यूनिट रक्तदान हुआ। जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सत्यपाल मलिक, प्रकाश वीर, शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, अंकुर शर्मा, विजय प्रताप राणा, भावेस दूबे, जसवीर सिंह, अंकुर कौशिक, रजत तोमर, अनीता राठी, सौरव नरुला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें