फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकराई, कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर लोहे की इंगट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा कर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विशाल गुप्ता पुत्र बाबूराम गुप्ता रविवार की रात अपनी कार से खतौली लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर नावला कट के पास इंगट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई। लोहे की इंगट विशाल के गर्दन में घुस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को बड़ी मुश्किल से कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई मुकेश गुप्ता की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र में सोमवार की शाम कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोमपाल पुत्र बंसीलाल (65) निवासी भूड़पुर जट मंगलौर, हरिद्वार के रूप में हुई। उसका रिश्तेदार मनोज पुत्र शौकीन निवासी वाजिदपुर जानसठ घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मनोज अपने रिश्तेदार सोमपाल के साथ मुजफ्फरनगर से अपने गांव वाजिदपुर जा रहा था। रास्ते में जानसठ की तरफ से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। अस्पताल में डाक्टरों ने सोमपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक सोमपाल के पुत्र प्रमोद कुमार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें