फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में शारीरिक दूरी बनाकर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में कोविड के नियमों का पालन कर परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कॉलेज में शारीरिक दूरी बनाकर विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। डिग्री कॉलेजों में कोरोना काल में परीक्षा शुरू होने पर विद्यालय प्रबंधतंत्र द्वारा शासन की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज की प्राचार्या सत्यावती ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देश पर बीए, बीकॉम और एमए फाइनल वर्ष की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद कक्षों में प्रवेश दिया जा रहा है। कक्षों में विद्यार्थियों की सीटिंग में शारीरिक दूरी का ख्याल रखा गया है। बुधवार को बीकॉम के पेपर में 38 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षार्थियों को कॉलेज गेट पर सैनिटाइज किया जा रहा है। कक्ष निरीक्षक अतुल वर्मा, कंप्यूटर प्रभारी विनीत कुमार, अमित पुंडीर, महेश पुंडीर, मांगेराम शर्मा और मोनिका त्यागी ने परीक्षार्थियों के कक्षों में प्रवेश से पहले पंक्तियों में खड़ा कर कोविड के नियमों का पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें