सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 13 और 14 सितंबर को
खतौली। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ने अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2020 को किया जाएगा। जिसका विषय भारत की सशक्तिकरण की यात्रा होगा, जिसमें 16 से 22 वर्ष के किशोर एवं युवक भाग ले सकते हैं। जिसमें 30 मिनट में 60 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। परीक्षा में भाग लेने वालों को ऑनलाइन पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन, तृतीय पुरस्कार टैबलेट दिया जाएगा। साथ ही साथ हर जिले में सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा।