फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने शहर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते बेनिसन स्कूल के छात्र - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सेहत के लिए हानिकारक शराब और धूम्रपान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बेनिसन स्कूल के छात्र छात्राओं ने नगर में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों से नशे को त्यागने की अपील की।
विज्ञापन

इंद्रपुर रोड पर स्थित बेनिसन स्कूल के छात्र छात्राओं ने शनिवार को हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नशा विरोधी नारेबाजी कर नगर के मुख्य बाजारों में जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद आकिल ने जगह जगह रैली को रुकवाकर लोगों को विभिन्न नशों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और गुटखा बहुत ही खतरनाक हैं। इनसे घातक बीमारी पनपने का खतरा बन जाता है और लोगों की इससे मृत्यु तक हो सकती है, इसलिए सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वह नशे को पूरी तरह त्याग करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान बच्चों ने भी बाजार और विभिन्न मोहल्लों में लोगों को धूम्रपान न करने का संकल्प दिलाया। एकेडमी के हैड श्रीकांत चौधरी ने कहा कि सभी को चाहिए कि वह नशा के खिलाफ मुहिम में भाग लें और ज्यादा से ज्यादा जागरूकता कार्यक्रम करें। इस मौके पर स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें