फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकेट इंटर कॉलेज के मैदान में तहसील स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज के मैदान में तहसील स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रवक्ता आरसी लायल ने गुब्बारे उड़ाकर किया। 100 मीटर की दौड़ सीनियर वर्ग में पिकेट इंटर कॉलेज से आकाश प्रथम, मोहम्मद फरजान द्वितीय और निशांत केके जैन इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सागर केके जैन इंटर कॉलेज प्रथम, आदित्य सीताशरण इंटर कॉलेज द्वितीय, गुफरान केके जैन इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर सब जूनियर वर्ग में आदित्य प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी प्रथम, हिमांशु सरशादी लाल मंसूरपुर द्वितीय, विपिन कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज पिपलहेड़ा तृतीय रहे। 800 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में निशांत केके जैन इंटर कॉलेज प्रथम, मोंटी पमनावली द्वितीय, अंकुश पिकेट इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में हिमांशु सरशादी लाल मंसूरपुर प्रथम, वैभव पमनावली द्वितीय, शिवा पिपलेहड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर वर्ग दौड़ में आकाश पिकेट इंटर कॉलेज प्रथम, राजू पमनावली द्वितीय, गौरव पमनावली तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गोला फेंक सीनियर वर्ग में विशाल सोम प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी प्रथम, अभिषेक सोम रतनपुरी द्वितीय, शाहबाज सीता शरण इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद जूनियर वर्ग में सागर कुमार केके जैन इंटर कालेज प्रथम, मोहम्मद आहद केके जैन इंटर कॉलेज द्वितीय, जीत सिंह प्राणनाथ इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में संदीप प्रथम, विदेश द्वितीय रहा। गोला फेंक जूनियर वर्ग में संदीप प्रथम, मोहम्मद साहिब, अरविंद्र द्वितीय, हर्ष सैनी तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में फरजान प्रथम, आकाश द्वितीय, शहवान तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सागर प्रथम, विशांत द्वितीय, सनी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग शिवाजी प्रथम, ललित द्वितीय, अमन कुमार तृतीय स्थान पर रहें।
डिस्कस थ्रो जूनियर वर्ग में हर्ष सैनी प्रथम, मोहम्मद साहिब द्वितीय, संदीप तृतीय स्थान पर रहें। डिस्कस थ्रो सीनियर वर्ग में दीपांशु प्रथम, अभिषेक द्वितीय, निखिल तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की सीनियर वर्ग दौड़ में निखिल कुमार प्रथम, मोंटी द्वितीय, नीशु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, सचिन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद सीनियर वर्ग में शिवम प्रथम, सौरभ द्वितीय, सहवान तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद सब जूनियर वर्ग में आदित्य प्रथम, विदेश द्वितीय रहे। ऊंची कूद जूनियर वर्ग में मोहम्मद आहद प्रथम, अभिषेक द्वितीय, शुभम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद सीनियर वर्ग में आकाश प्रथम, अंकित द्वितीय रहे। ऊंची कूद सब जूनियर वर्ग में आदित्य प्रथम, विदेश द्वितीय रहे। 400 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में निशांत प्रथम, अक्षय द्वितीय, दिव्यांशु सोम तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में अविश प्रथम, जीत सिंह द्वितीय, रवि तृतीय स्थान पर रहें। भाला फेंक सीनियर वर्ग में मोनू प्रथम, नीशु कुमार द्वितीय, निकिल तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तहसील क्रीड़ा प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, शुभम पाल, विक्रांत चैधरी, विक्रम सिंह, कृष्णपाल, विकास गौरव, रविंद्र सिंह, गरिमा, पूजा, आकांक्षा मित्तल, जयालक्ष्मी, अरविंद्र, अशोक कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें