खतौली। दौराला से खतौली आते समय मटौर के समीप बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रियांशु, मोनू निवासी मूलचंद विहार और उनका साथी निखिल निवास ताजपुर तहसील खतौली घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर तीनों युवकों के परिजनों को सूचित किया गया। उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। मोनू की मौत की सूचना के बाद परिवार में गम है। इसके अलावा मीरापुर रोड पर गंगधाड़ी क्षेत्र में कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार मुजम्मिल निवासी देवीदास खतौली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।