देवबंद के नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में थंब पेंटिंग से बनाए राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन करती छात्?
- फोटो : DEVBAND
छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट व थंब पेंटिंग से राष्ट्रीय ध्वज बनाकर दिखाई प्रतिभा
देवबंद। आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में झंडा मेकिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर शिक्षिकाओं का दिल जीत लिया।
नर्सरी व एलकेजी की छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज में रंग भरकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं यूकेजी के छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बनाया। जबकि कक्षा एक व दो की छात्राओं ने थंब पेंटिंग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज बनाया। प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि बच्चियां हमारे देश का भविष्य हैं। यहीं बच्चियां आगे चलकर डाक्टर, इंजीनियर आदि विभिन्न क्षेत्रों में देश व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। प्रधानाचार्य फौजिया खान ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।