फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेवबंद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
देवबंद में तिरंगा रैली निकालते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन व क्? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

देवबंद। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देवबंद पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी जाकिर हुसैन तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

रविवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा हाईवे सहित विभिन्न रास्तों से होकर गुजरी। इस दौरान बाइकों पर सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जाकिर हुसैन व क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा ने तीन करोड़ घरों पर झंडा लगाने का अभियान शुरू किया है। जिसमें एक करोड़ घरों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एवं समाज के सहयोग से झंडा लगाने का कार्य करेंगे। अभियान को लेकर लोगों में जागरुकता पैदा हो इसके लिए रैली निकाली गई है। इसमें मोर्चा के सहारनपुर जिलाध्यक्ष हैदर चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कंवर बीर सिंह, उपाध्यक्ष सगीर प्रधान, मो. नसीम सिद्दीकी, महामंत्री अहसान राव, सलाउद्दीन सैफी, दाऊद गौड़, आरिफ, अनवर सैफी, इमरान अहमद, शारिक जिया, कमल चुग, वकील अल्वी, नईम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें