बरला इंटर काॅलेज में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को प्रतीक चिन्ह भेंट करते शिक्षक व अन्य। फोटो कॉ
छपार। बरला इंटर काॅलेज में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया गया। मंत्री ने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और कड़े परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। काॅलेज में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि सभी के लिए शिक्षा जरूरी है जब सभी शिक्षित होंगे तो देश विकास की ओर अग्रसर होगा। प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने बताया कि मंत्री ने अपनी विकास निधि से काॅलेज को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। शिक्षकों ने मंत्री को शाॅल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर मांगेराम, बृजपाल, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, राजकुमार, दीपांशी भारद्वाज, रामनारायण, अमित कुमार, आजाद अहमद मौजूद रहे। संवाद