फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने धमाल मचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने धमाल मचाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में धमाल मचाया। बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने गायत्री मंत्र के गायन के साथ किया। प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने सुंदर सुंदर कविताएं प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा जंक फूड व हेल्दी फूड विषय पर नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से बच्चों ने जंक फूड व हेल्दी फूड के बारे में संदेश दिया कि किस प्रकार से हम जंक फूड से दूर रहकर व फल इत्यादि का सेवन कर खुद को स्वस्थ रख सकते है। विद्यार्थियों ने लघुनाटिका के माध्यम से यातायात के नियमों का पालन करना तथा अपने जीवन में ईमानदारी की नीति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बिग रेस थी। जिसमें पप्पी को उसके पिता तथा जंगल के अन्य जानवरों शेर, भालू, चीता और हाथी आदि जानवरों से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिला। जिसके कारण पप्पी ने जीत दर्ज की। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जानवरों की वेशभूषा पहनकर नाटिका प्रस्तुत की। जिसने सबका मन मोह लिया। अभिभावकों ने बच्चों के साथ स्टेज पर जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका आर्या ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कक्षा 9 के छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें