मुजफ्फरनगर। एसडी ग्लोबल स्कूल में येलो-डे मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थी पीले रंग की पोशाक पहनकर आए। कक्षाओं को भी गुब्बारों से सजाया गया।
स्कूल के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा और प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में पीले रंग का संबंध गुरु बृहस्पति से माना गया है, जो हमारे जीवन में सुलभ मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह रंग स्वभाव से गर्म और ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। मौके पर शिक्षिका प्रीति गोयल, अनु मलिक, मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, दीपमाला, ज्योति सैनी,अनुज राठी, दीपावली, शिल्पी शर्मा, पूजा पाल, श्वेता जैन, सोनिका मौजूद रहे।