बिजली का मोटर खराब होने से नहीं हुई छह दिन से सफाई
छात्रों ने कर्मचारियों पर अभद्रता करने का भी लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय के कैंपस में बिजली की मोटर छह दिन से खराब होने के कारण साफ सफाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्रों ने कैंपस का गेट बंद किया और धरने पर बैठ गए। आरोप है कि कुछ कर्मचारी जबरन गेट खोलने लगे। मना करने पर गाली गलौज की। शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
रामपुर तिराहा स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय के कैंपस का बिजली का मोटर छह दिन से खराब है। इस कारण साफ-सफाई नहीं हो रही है। इस समस्या को लेकर कॉलेज के छात्रों ने गेट बंद कर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। हालांकि मरीजों के लिए रास्ता खोले रखा।
इस बीच कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे और ताला तोड़ने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर छात्रों के साथ गाली-गलौज की गई। छात्रों ने बताया कि एक प्रार्थना पत्र प्राचार्य को दिया था, उसके बाद भी मोटर ठीक नहीं हुआ। इसलिए शांति पूर्ण धरना दिया गया। इसकी सूचना पर कुछ शिक्षक मौके पर पहुंचे, जिनके आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है। हमलावर कर्मचारियों के खिलाफ भी प्रार्थना पत्र कॉलेज प्रबंधन को दिया गया है।