फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एलएलबी में प्रवेश ना होने पर छात्रसंघ ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मां शाकंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. अमित मलिक को कुलसचिव के नाम ज्ञापन दिया। अमन जैन ने बताया कि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों और अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा विधि संकाय प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश पंजीकरण कराने के एक माह से अधिक होने पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की। इससे संपूर्ण सत्र शून्य होने की कगार पर है। इन्होंने सवाल उठाया कि बिना बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) मान्यता के विधि संकाय प्रथम वर्ष सत्र (2022-23) के लिए प्रवेश पंजीकरण कैसे कराए गए। इस मौके पर कपिल, ज्योति, पारुल, रुचिन, फजल, आशीष, निखिल, नदीम अली, कार्तिकेय दीक्षित, दुर्गेश, आकाश, राशिद, मंताशा, साहिबा, आलिमा, अशफाक, यश, आरती, शोएब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें