फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रों ने जड़ा आयुर्वेदिक कॉलेज के गेट पर ताला

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :::::::: रामपुर तिराहा स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रदर्शन करते - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आठ दिन से पेयजल और सफाई न होने की समस्या से जूझ रहे छात्र
विज्ञापन

कॉलेज कर्मचारियों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का भी आरोप, तहरीर दी
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंच कर दिया समाधान का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। रामपुर तिराहा स्थित स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज और चिकित्सालय में पेयजल और सफाई की समस्या को लेकर छात्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शनिवार को छात्रों ने एक बार फिर कॉलेज में धरना दिया और गेट पर ताला जड़ दिया। कर्मचारियों पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाधान का आश्वासन दिया।
दो दिन पूर्व छात्रों ने बिजली का मोटर खराब होने से पेयजल और सफाई न होने की समस्या से नाराज होकर कॉलेज के गेट पर धरना दिया था। समस्या का समाधान न होने पर छात्रों ने शनिवार को एक बार फिर कॉलेज गेट पर ताला जड़ कर धरना दिया। आरोप लगाया कि चिकित्सालय के कर्मचारी आनंद और अमित वहां पहुंचे और ताला तोड़ दिया। विरोध करने पर गलौज की। छात्रों ने एक तहरीर थाने में देकर बताया कि कर्मचारी छात्राओं से छेड़खानी और दुर्व्यवहार करते हैं। कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कॉलेज पहुंचे ओर छात्रों की समस्या सुनकर उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। छात्रों ने एक उन्हें एक ज्ञापन भी दिया। इस दौरान एसडीएम परमानंद झा और सीओ यतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने भी छात्रों को समस्या के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कॉलेज में हंगामे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके भी पहुंची थी। छात्रों की अधिकतर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही मामले में लगातार लापरवाही बरतने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। - परमानंद झा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें