फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं ने गजल, नृत्य, गीत से मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज शिक्षक शिक्षा संकाय की ओर से सॉलिडिटी बॉन्ड-ए गेट टुगेदर का आयोजन किया गया। इसमें एमएड, बीएड और डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ गणेश वन्दना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गजल, नृत्य, गीत कविता वाचन, मिमिक्री एवं फैशन स्प्लैश आदि कायक्रमों के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। छात्रा साक्षी मलिक, नेहा बालियान, प्रीति शर्मा, शिवांशी बालियान और शिवानी वर्मा ने नृत्य प्रस्तुती कर सभी का मन मोह लिया। तनु और सारिका का नृत्य भी अति प्रशंसनीय रहा। शाहवाज ने मिमिक्री के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को हंसने पर मजबूर कर दिया। रोबिन, वैदित, नदीम, अंजलि, राघवी, युविका, सिफा ने नृत्य प्रस्तुति दी। इस मौकै पर कॉलेज चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, भानुप्रताप वर्मा, जगमेहर गौतम, संदीप राठी, टीना अग्रवाल, डोली, रीतू गर्ग व साजिया आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें