फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छात्रों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियों से मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियों से मन मोहा
विज्ञापन

देवबंद/तलहेडी बुजुर्ग। भारतीय इंटर कॉलेज तलहेड़ी बुजुर्ग में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्त कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। उप प्रबंधक सुभाष चंद्र व प्रधानाचार्य डा. अनूप सिंह द्वारा अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिह व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जैन इंटर कालेज देवबंद के प्रधानाचार्य डा. सुशील पुंडीर, राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर के प्रधानाचार्य हर्ष देव स्वामी, श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज देवबंद के प्रधानाचार्य अरूण गोयल, राधा कृष्ण डिग्री कॉलेज तलहेड़ी के चेयरमैन रमेश पंवार, विद्या दीप डिग्री कॉलेज खेड़ा मुग़ल के चेयरमैन दीपक राणा, अधिवक्ता जयपाल सिंह, अरूण देव प्रधान शाहपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें