बरला इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने इंडिया की आकृति बनाई।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यार्थियों ने बनाई आकृतियां
छपार। राज्यपाल द्वारा शिक्षा को लेकर चलाए गए अभियान के तहत बरला इंटर कालेज में ‘पढो मुजफ्फरनगर’ कार्यक्रम में छात्राओं को विभिन्न प्रकार की आकृतियों में बैठाकर शिक्षा की प्रेरणा दी। शनिवार को बरला इंटर कालेज में राज्यपाल के के शिक्षा अभियान को लेकर छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक आकृति बनाई। उनमें सभी को बैठाकर प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी ने शिक्षा की प्रेरणा दी। उनके साथ शिक्षक सतीश कुमार, हरीश कुमार, राफिया, मुकेश कुमार, अजय त्यागी, मनोज, नरेंद्र, लज्जाराम, राजीव कुमार व आजाद अहमद मौजूद रहे।