फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
डीएवी डिग्री कालेज के सभागार में कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी ने देश और समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के ऑडिटोरियम में समापन समारोह आयोजित किया गया। एक्स्टेंपौर में विजेता रजनी शर्मा, पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा त्यागी, वाद विवाद पक्ष में सौरभ आहूजा विपक्ष में एकता त्यागी, रंगोली में सौम्या, उजमा, निगार, सहजाद, मेहंदी में दिव्या, निबंध में नेहा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एमके बंसल, विशिष्ट अतिथि पवन छाबड़ा, घनश्याम ढींगरा, आभा, सविता कुमारी एवं मंजू चौहान रहे। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रतिज्ञा पढ़ी गई। कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने सभी से अच्छा नागरिक बनने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को कहा। संपूर्ण प्रोग्राम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ योगेश कुमार एवं डॉ कुलदीप सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेसर आरएम तिवारी, डॉ पीआर यादव, डॉ विपिन जैन, डॉ निर्देश पाल, डॉ सचिन कुमार, डॉ नवीन शर्मा, डॉ विपिन तेवतिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें