फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहाड़ा न सुनाया तो छात्र को सहपाठियों से पिटवाया, लखनऊ तक गूंज, सुभाषिनी अली बोलीं-गिरफ्तार हो टीचर

Sat, 26 Aug 2023 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शिक्षिका द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई कराने का मामला तूल पकड़ रहा है। शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है, वहीं दिग्गज नेताओं ने पीड़ित बच्चे के पिता से बात की है।
विज्ञापन
गांव पहुंचे रालोद विधायक चंदन चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की बेरहमी से पिटाई और जातीय टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ रहा है। मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से फोन पर पीड़ित बच्चे के पिता की बात कराई। वहीं सुभाषिनी अली ने आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम चीफ असदुदीन ओवैसी ने भी पीड़ित बच्चे के पिता इरशाद से बात की और बच्चे की बेहतर तालीम के हैदराबाद भेजने की पेशकश की। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल किया गया है। मामले पर राज्यमंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।

विज्ञापन

नफरती टीचर को गिरफ्तार करो: सुभाषिनी अली 
फासीवादी विचारधारा ने नफरत को यहां तक पहुंचा दिया है कि अब मानवता का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक भी दिमागी रूप से दिवालिए और सांप्रदायिक होते जा रहे हैं कि बच्चों के मन में कूट-कूट कर नफरत भर रहे हैं।

यही वजह है कि खतौली के खुब्बापुर गांव की एक टीचर हिंदु छात्रों से मुस्लिम बच्चे को यह कह कर पिटवा रही है -जोर से मारो इसको। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली ने उक्त बयान जारी कर इस टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञात रहे कि खुब्बापुर खतौली की एक टीचर तृप्ति त्यागी ने जो घर पर ही निजी स्कूल चलाती है ने कल अपने स्कूल में एक मुस्लिम बच्चे को होमवर्क नहीं करके लाने पर उसे खुद डांटने के बजाय हिंदु छात्रों से पिटवाया था। एक हिंदु छात्र ने जब अपने मुस्लिम सहपाठी को धीरे से चांटा मारा, ताकि उसके सहपाठी को चोट भी ना लगे और टीचर का आदेश की अवमानना न हो।

इस पर टीचर ने हिंदु छात्र को डांटते हुए कहा जोर से मार साले को ताकि इसे नानी याद आ जाए। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सुभाषिनी अली ने एक बयान जारी कर इस टीचर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो जनवादी महिला समिति और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें