फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में अभिषेक, यशी, हर्ष व दिनेश प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के करीब 350 विद्यार्थियों ने किया मॉडल का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 350 छात्र-छात्राओं ने क्रियाशील और स्थिर मॉडल का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में अभिषेक और यशी, जबकि सीनियर वर्ग में हर्ष कुमार और दिनेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्यागी और डॉ. विकास कुमार ने संयुक्त रुप से किया। प्रदर्शनी के मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार, परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित विज्ञान और खेल रहा। जूनियर वर्ग में अभिषेक और यशी, जबकि सीनियर वर्ग में हर्ष कुमार और दिनेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हें चार हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में सना व जूनियर वर्ग में जैनब को द्वितीय विजेता के रूप में तीन हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। तृतीय विजेता जूनियर वर्ग में आर्यन कुमार व सीनियर वर्ग में ग्रेसी को दो हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया गया। 10 बाल वैज्ञानिकों निधी, वैष्णवी, रिया, मांगे राम, शिवांश, यश त्यागी, नितिन कुमार, जैनब अंसारी, अंशुल कुमार को 500 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, रीनू, शिव प्रकाश, अमित कुमार, अजय कुमार, संदीप कौशिक, आशीष द्विवेदी, ममता रानी, ब्रह्म प्रकाश, अभिषेक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें