जानसठ। चित्तौड़ा झाल में पांच दिन पूर्व भोपा पुल से गंगनहर में कूदी छात्रा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना सिखेड़ा प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि 5 दिन पूर्व गांव छतरौली निवासी जीत सिंह की 22 वर्षीय पुत्री रश्मि, जो कक्षा 12 की छात्रा थी। बुधवार को भोपा गंगनहर के पुल से गंगनहर में कूद गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई गंगनहर में पता नहीं चल सका। भोपा पुलिस गंगनहर में लगातार छात्रा की तलाश कर रही थी। रविवार को छात्रा की लाश चितौड़ा झाल गंगनहर से बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।