फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव भूपखेड़ी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर रजबहे पुल के पास अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक को खतौली अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर रजबहे पुल के समीप एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक के अचेत अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली। युवक के शरीर पर केवल एक कच्छा ही था। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर उक्त युवक को सरकारी अस्पताल खतौली भेजा। जहां डॉक्टरों ने उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी। युवक के पास केवल एक कच्छा ही बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त उसके आसपास कोई भी अन्य सामान भी बरामद नहीं हुआ। युवक की आंख के पास एक चोट का निशान पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृत युवक के फोटो आसपास के थानों में भेजकर शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन अभी तक मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें