फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: करंट से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। दधेडू कलां में छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घर में युवक पंखा चलाने के लिए तारों को बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। गांव का उवेश एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार को वह दोपहर करीब डेढ़ बजे एक शादी में जाने की तैयारी में था। इसी दौरान वह नहाने के बाद नंगे पांव पंखे के तार बोर्ड में लगाने लगा। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें