फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुआडा अंडरपास में हुआ जलभराव, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बुआडा मार्ग रेलवे अंडरपास में जलभराव होने से परेशान विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थी स्कूल नहीं जा सके। जलभराव को देखकर वह अपने घर लौट गए। इस मार्ग पर आवागमन करने वाले लोग परेशान हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा डबल रेलवे लाइन बनाए जाने के बाद मार्ग में पडने वाले रेल फाटकों को बंद कर दिया गया। बुआडा रोड पर फाटक हटाए जाने के बाद अंडरपास का निर्माण कराया था, जिसमें हर समय जलभराव रहता है। जलभराव के कारण बुआडा खुर्द, पुटठा, बुआडा कलां, ताजपुर, पाल, पलडा आदि करीब एक दर्जन ग्रामों के लोगों का इस मार्ग से आवागमन रहता है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी नगर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। मार्ग में जलभराव के कारण लोगों को लंबा चक्कर काट कर नगर में जाना पड़ता है। अंडरपास में काफी जलभराव होने से मार्ग बंद हो गया है। जिस कारण शनिवार को विद्यार्थी स्कूल नहीं जा सके। जलभराव को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण सुनील कुमार, अशोक कुमार, रमेश भाटी, शमशाद, संतरपाल आदि का कहना है कि जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें