फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के बयान पर अडिग हैं संगीत सोम

Sat, 04 Nov 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भाजपा के सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भाजपा के सरधना विधायक ठाकुर संगीत सोम दुनिया के सात अजूबों में शामिल और प्रेम के प्रतीक ताजमहल को लेकर दिए गए अपने बयान पर आज भी अडिग हैं।
विज्ञापन
शनिवार को यहां कोर्ट में पेश होने आए संगीत सोम ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने ताजमहल को लेकर कुछ भी गलत नहीं कहा है। विधायक सोम ने कहा कि उनके बयान को लेकर पूरी पार्टी उनके समर्थन में खड़ी है, उनका पार्टी स्तर से कोई विरोध नहीं किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा ताजमहल पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी अभियान है। इससे यह साबित नहीं होता कि भाजपा ताजमहल को सही ठहराती है और उनके बयान का विरोध करती है। उन्होंने फिर कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति के लिए एक धब्बा है। ताजमहल गुलामी का अहसास कराता है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक संगीत सोम ने 16 अक्तूबर को दिए बयान में ताजमहल को गुलामी का प्रतीक और भारतीय संस्कृति पर धब्बा करार दिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हिन्दुस्तान में हिन्दुओं का शोषण करने वाले मुगल शासकों के किसी भी स्मारक को नहीं रहने देंगे, इनको बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें