फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन
बुढ़ाना में खरड़ गांव में कोल्हू में बारिश के कारण सड़ रहा गन्ना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। तीन दिन से मौसम की बेरुखी से किसान परेशान है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

किसान विजेंद्र त्यागी, दिनेश त्यागी, कुबेरदत्त आदि किसानों को कहना है कि पहली उन्होंने पहली बार चने की फसल बोई थी। जो बारिश में पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं दलहन और सब्जी उत्पादकों के लिए बारिश भारी नुकसानदायक साबित हो रही है। असलम त्यागी, सभासद सत्तार त्यागी का कहना है कि पछेती सरसों की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से ईख छिलाई नहीं हो पा रही है। किसान मौसम के करवट बदलने से किसान दुविधा में है। उधर, बारिश से गांवों के संपर्क मार्गों पर कीचड़ और गंदा पानी भरने से आवागमन में दिक्कत है। किसानों को खेतों पर जाना मुश्किल हो गया। अधिकांश क्रय केंद्रों के प्लाटों में पानी और कीचड़ भरने से गन्ना पर्चियां नहीं मिल पा रही है। कोल्हुओं का संचालन भी ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें