सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की शाम को बुढ़ाना अंडरपास के पास कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार रुड़की निवासी राजीव उसकी पत्नी शीला व पुत्र मनीष घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटने से बाल बाल बची। उनके पीछे आ रही परिवार के अन्य लोगों की भी कार आ रही थी। परिवार लोगों ने ही घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। ये सभी लोग अपनी कारों से दिल्ली से वापस रुड़की जा रहे थे। इस हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। उधर, जानसठ रोड पर रिक्शा की साइड बाइक में लग गई। हादसे में भूड़ निवासी शकील सड़क पर बाइक सहित नीचे गिरने से घायल हो गया। रिक्शा चालक ने ही घायल का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बाद में दोनों समझौता हो गया।