फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का तिसंग बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
जानसठ के गांव तिसंग में बिजलीघर पर धरना देकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों व ग्रामीणों का विद्युत जेई तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे शोषण व अवैध वसूली के खिलाफ गांव तिसंग बिजलीघर का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने विद्युत एसडीओ सौरभ उपाध्याय को धरने पर अपने बीच बैठा लिया। भाकियू तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन व ब्लाक अध्यक्ष महकार सिंह ने विद्युत जेई पर किसानों के बिल जमा होने के बाद भी कनेक्शन काटने तथा 29 फरवरी तक बकाया बिल होने पर रजिस्ट्रेशन कराकर किस्तों में बिल जमा करने की योजना के बाद भी जबरदस्ती कनेक्शन काटने तथा रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर अवैध वसूली खुलेआम करने का आरोप लगाया। विद्युत एसडीओ द्वारा क्षेत्र में किसानों का उत्पीड़न न होने व अवैध वसूली करने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बिजलीघर से हटा दिया तथा जेई द्वारा भविष्य में किसी भी किसान या ग्रामीण का उत्पीड़न नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान सहंसर पाल, मो. आमिर, इरशाद गुर्जर, राजेंद्र बालियान, टीटू वालिया, भीम सिंह, सूचा सिंह, मदन सैनी, चंचल चौधरी, खलील गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें