फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद कर बाजार में दिया धरना

विज्ञापन
बुढ़ाना के छोटे बाजार में जीएसटी हटाने को मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दुकानें बंद कर बाजार में दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा बुढ़ाना तहसील के व्यापारियों अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर बाजार में धरना दिया। व्यापारियों ने सरकार से जीएसटी और मंडी समिति शुल्क वापस लेने की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम का व्यापारियों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष राजेश संगल ने कहा कि कपड़ा, जूता और रेडिमेंड गारमेंटस आदि पर 5 से 12 प्रतिशत जीएसटी तथा मंडी समिति शुल्क लगा हुआ है। जिसके कारण व्यापारी परेशान हैं। अभिषेक संगल, अमरीश और राजीव संगल ने कहा कि किसानों पर पैसा नहीं होगा, तो बाजार में खरीदारी कौन करेगा। एसडीएम अरुण कुमार दोपहर करीब 12 बजे धरने पर बैठे व्यापारियों के बीच पहुंचे। व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री के नाम लिखा गया ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों का धरना समाप्त हो गया। मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के नगर संयोजक विकास संगल, नितिन जैन, संजीव भुटानी, नवाब, संजय प्रजापति, मुकेश सैनी, राजीव संगल, दिलशाद, अमरीश बंसल, विकास गर्ग, इरशाद और आलम सहित कस्बे के सभी व्यापारी मौजूद रह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें