मुजफ्फरनगर। जगदंबा महाकाली डासना वाली का परिवार के यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने स्वामी यशवीर पर रासुका और गिरफ्तारी की कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी बताया। कलक्ट्रेट में बाबा परमेंद्र आर्य के नेतृत्व में उपवास रखकर विरोध जताया गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को विरोध पत्र लिखा गया।
अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नरसिंहानंद सरस्वती ने यशवीर महाराज पर कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत में आज हिंदू दोयम दर्जे का नागरिक बन गया है। राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति में फंसकर हिंदुओं की भावनाओं को कुचलने का काम कर रहे हैं।
कमलेश तिवारी, विवेक प्रेमी और यशवीर पर रासुका की कार्रवाई निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। उपवास में प्रदीप त्यागी, वंश त्यागी, चिराग, वासु चौधरी, ज्ञानेश, प्रताप, सौरभ, अनंत दीक्षित, जोनी तिवारी, अनुज कुमार, संजय त्यागी, सूर्यकांत, आरके त्यागी आदि मौजूद रहे।