फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत बनाये शरीर का ‘रक्षातंत्र’

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचने के लिए शरीर के ‘रक्षातंत्र’ का मजबूत होना सबसे जरूरी है। लॉकडाउन के वक्त आहार में क्या परिवर्तन लाएं, कैसी बनाएं दिनचर्या। ऐसी जीवन उपयोगी बातें वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. देवेंद्र नाथ गुप्ता ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में रखी। प्रस्तुत है मुख्य अंश:-
विज्ञापन

---------------------------------
तेज कदमों से टहलें
मुजफ्फरनगर। गले व फेफड़ों की सुरक्षा को नित्य प्राणायाम अवश्य करें। घर में तेज कदम से 30-40 मिनट टहलें यानि हांफना महसूस हो जाए, इससे फेफड़ों की शक्ति मिलेगी। ब्लडप्रेशर, दमा एवं हार्ट के रोगी अपने डॉक्टर के परामर्श अनुसार ही पालन करें। टहलने के उपरांत एक नींबू, 250-300 एमएल गर्म जल में एक चम्मच शहद मिलाकर लें।
---------------------------------
औषधियुक्त पियें ‘चाय’
-तुलसी, अदरक, लौंग, छोटी इलायची आदि औषधियुक्त चाय अपनी रुचि एवं प्रकृति अनुसार सेवन करें। ग्रीन टी भी फायदेमंद है। नाश्ते में 6-8 भीगे बादाम, एक अखरोट गिरि, एक आंवला मुरब्बा लीजिए। 2-3 खजूर ले सकते हैं।
विज्ञापन

------------------------------
इम्युनिटी बढ़ाएं, अल्पहारी बनें
-इम्युनिटी वृद्धि को च्यवनप्राश एवं अन्य रसायन प्रतिदिन पेट साफ होने के बाद सेवन करें। आंवले का विटामिन सी कभी समाप्त नहीं होता। हरी सब्जियां खाएं। चिकनाई युक्त तले पदार्थ और ठंडी खाद्य सामग्री से बचे। अल्पहारी रहें, अनियमित, पेट छक कर एवं बिना इच्छा के भोजन न करें। दूध, दही, पनीर, दालें, दलिया आदि प्रोटीन तथा विटामिंस के मुख्य स्रोत है। एलोवेरा, गिलोय, हरड़ का सेवन अति उत्तम है। 2-3 ग्राम हल्दी चूर्ण भूनकर 100-200 ग्राम दूध में उबाल कर नित्य रात्रि में पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें