जानसठ। सपा सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेते हुए विधानसभा खतौली के प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने कहा कि 2022 के चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी बूथों को मजबूत करना होगा।
सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं के बूथ अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों की बैठक बाबर अंसारी के निवास पर हुई। सत्यदेव शर्मा ने कहा कि अब बूथ को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को भी जमीनी स्तर तक मजबूत करना होगा। तभी हम 2022 का चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनवा सकते हैं। युवजनसभा के जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विकिल उर्फ गोल्डी अहलावत व प्रदेश सचिव शिक्षा सभा पंकज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों, गरीबों व पिछड़ों का कोई विकास नहीं किया है। बैठक में कार्यकर्ताओं से 11 नवंबर को बुढ़ाना में होने वाली अखिलेश यादव की सभा में कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में विधानसभा महासचिव टीटू वालिया, नगर अध्यक्ष तनु कुरैशी, आस मोहम्मद, जावेद अफरीदी, ब्लॉक अध्यक्ष सादिक खान, दर्शन सैनी, सानिब कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।