मुजफ्फरनगर, भोपा। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार चौहान ने बताया कि निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 15 नवंबर 2021 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें डा. सोनिया कुमारी की कहानी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। 19 अप्रैल को लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डा. सोनिया कुमारी की कहानी ‘सपनों की उड़ान’ में गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई का उदाहरण देते हुए कहानी की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रस्तुतिकरण, भाषा शैली, समय सीमा और सहायक सामग्री के आधार पर प्रस्तुत कहानियों को मूल्यांकन किया गया, जिसके आधार पर पांचवीं राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में डा. सोनिया कुमारी की कहानी का चयन कर लिया गया।