फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चेकिंग के नाम पर किसानों का शोषण बंद हो

विज्ञापन
दारुल उलूम के मेहमानखाने में अफगानी प्रतिनिधिमंडल से मिलते मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम, जमीयत अध् - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विमर्श किया गया। साथ ही प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की। बैठक में किसानों ने विद्युत चेकिंग के नाम पर शोषण पर रोष जताया।
थीतकी गांव में रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री हाजी अब्बास अली ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा मीटर घरों के बाहर लगा दिए हैं। इसके बावजूद चेकिंग के नाम पर विद्युत कर्मचारी घरों में घुस रहे हैं। उपभोक्ताओँ से वसूली कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान किस्तों में मिलता है। उसी तरह किसानों से विद्युत बिल भी किस्तों में ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री डॉ. पंजाब सिंह ने कहा कि डीजल और खेती में काम आने वाली वस्तुओं के मूल्य बढ़े हैं। हालांकि किसानों को फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों को खाद सस्ते मूल्य पर मिलनी चाहिए। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे किसी पार्टी का झंडा न उठाकर अपना झंडा उठाएं। बैठक का संचालन दीपक त्यागी ने किया। इसमें विकास चौधरी, यूूुसुफ गौड, कलीम गौड, शहजाद मलिक, अहसान, इरशाद कुरैशी, अथर नकवी आदि मौजूद रहे।

थीतकी गांव में हुई भाकियू तोमर की बैठक में विचार रखते किसान नेता- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें