फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर पड़े हैं पत्थर, उड़ रही है धूल

विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर खड़ा रोड रोलर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा शुरू होने में चार दिन का समय शेष है। मेरठ रोड पर तहसील के सामने इस समय धूल उड़ रही है और डीएम आवास के सामने सड़क खराब होने के कारण वन वे है। कांवड़ियों का मुख्य मार्ग यही है। जल निगम के लिए इस मार्ग को ठीक करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर में इस समय जल निगम सीवर लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। बीते दो सालों से जाट कॉलोनी, नुमाइश, केशवपुरी में यह कार्य चल रहा है। छह माह से मेरठ रोड पर मीनाक्षी से लेकर सूजडू की पुलिस चौकी तक सड़क फाड़कर लाइन डाली जा रही थी। इसी बीच कांवड़ यात्रा आ चुकी है और यहीं कांवड़ का मुख्य मार्ग है। जिला प्रशासन ने आनन फानन में जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित कर मार्ग के बड़े गड्ढे भरवा दिए हैं। कांवड़ यात्रा को चार दिन शेष रह गए है। मार्ग की सबसे ज्यादा खराब हालत डीएम आवास के सामने है। यहां अभी भी वन वे ही है। सड़क पर पत्थर पड़े है। जल निगम सड़क बनाने का प्रयास कर रहा है। तहसील के सामने जहां पर गड्ढे भरे गए हैं, जबरदस्त तरीके से धूल उड़ रही है। आम आदमी का भी मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है। डीएम सीबी सिंह ने एडीएम प्रशासन को सड़क मार्ग के कार्य पर निरंतर दृष्टि रखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने जल निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दस जुलाई तक हर हाल में सड़क निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। जल निगम के लिए यह कार्य इस समय बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

जल निगम को सड़क बनाने के लिए कहा गया है। अधिकारी कार्य में लगे हैं। दस जुलाई तक हर हाल में सड़क तैयार करके देने के लिए कहा गया है। कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें