फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली से चोरी कार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से चुराई कार को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह कार को बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन

गांव सादपुर रजबहा पटरी नलकूप के पास से थाना सिखेड़ा के गांव सिखरेड़ा निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया। वह ऑल्टो कार में जा रहा था, कार के कागजात नहीं दिखा पाया। कार के इंजन व चेसिस को घिस कर साफ किया हुआ था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बागपत के थाना सिंघावली अहीर में कोर्ट के आदेश की अवहेलना सहित दिल्ली के कालकाजी व राजौरी, हरियाणा व गाजियाबाद में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने लद्धावाला निवासी वाहिद को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें