फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाण गंगा में लगातार बह रहा बदबूदार पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा घाट पर तीसरे दिन भी स्नान बंद रहा, लौटे श्रद्धालु
विज्ञापन

नाराज संतों और दुकानदारों ने गंगा में खड़े होकर किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा में रविवार को भी काला बदबूदार पानी बहता रहा। गंगा घाट पर तीसरे दिन भी स्नान बंद रहा। श्रद्धालु बिना स्नान किए ही लौट गए। नाराज संतों और दुकानदारों ने गंगा में खड़े होकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, मैनेजर देवेंद्र आर्य के अलावा सुरेंद्र सिंह, शिवम पंडित, भोपाल, राजकुमार, विकास, विनोद, देवा, प्रमोद आदि दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर संत समाज में रोष बना है। उन्होंने डीएम और कमिश्नर से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें