फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मौत की दावत पर दौड़ा चला गया कुलदीप

विज्ञापन
खतौली- कुलदीप की हत्या के बाद विलाप करते हुए परिजन।
विज्ञापन
कुलदीप हत्याकांड में शक की सुई करीबियों पर घूम रही
विज्ञापन

मां ने दावत पर बुलाने वाले युवक के खिलाफ शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया
मूल रूप से शामली के तितरवाड़ा का रहने वाला है परिवार

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शाहपुर के कुलदीप हत्याकांड में शक की सुई करीबियों पर घूम रही है। जिस प्रकार मोबाइल पर कॉल कर युवक को घर से बुलाया गया, उससे अंदेशा है कि वारदात में करीबी शामिल हो सकते हैं। मां ने कुलदीप को दावत पर बुलाने वाले युवक के खिलाफ शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

कुलदीप शुक्रवार को लापता हुआ था, जबकि उसका शव रविवार सुबह अधजली हालत में बरामद हुआ। आशंका है कि शनिवार की रात बिटौड़े में रखकर शव को जलाया गया। आरोपियों ने साजिश रची थी कि दिन निकलने से पहले ही शव जल जाएगा और किसी को वारदात की जानकारी भी नहीं होगी। मगर, खेत में जा रहे किसानों ने बिटौड़ा जलता देखा तो आग बुझाई। इसी दौरान शव बरामद हो गया।
विज्ञापन

उसकी मां बबीता ने मुकदमा लिखाया कि शव की पहचान करने के बाद उन्हें एक युवक ने बताया कि कुलदीप को गुलाब ने दावत पर बुलाया था। इसी के चलते शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन



मौके से मिला सामान-
पुलिस को घटनास्थल से एक चांदी का कड़ा, शर्ट के टुकड़े, मौके पर पड़े खून के निशान, दो बीयर के खाली टीन मिले है। इन सब को कब्जे में लिया गया है।

एक संदिग्ध हिरासत में
पुलिस ने कुलदीप के मोबाइल की काल डिटेल को खंगालना शुरु किया हैं। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हैं, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

चार बहनों का इकलौता भाई था कुलदीप
कुलदीप चार शादीशुदा बहनों डोली, किरण, राखी और अंजू का इकलौता भाई था। मां बबीता गृहिणी हैं और पिता सुभाष ट्रैक्टर चालक हैं। कुलदीप ने आईटीआई की थी। आईटीआई पूरी होने बाद से वह नौकरी की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें