फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरनगर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पर पथराव किया गया। दोनों पक्षों के दस नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज थी। गांव स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिनके बीच जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ ही जबरदस्त पथराव भी किया गया। एसआई तपन जयंत टीम के साथ गांव में पहुंचे तो पुलिस टीम पर भी हमला करते हुए पथराव किया गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान संघर्ष में घायल हुए लोग भी मौके से फरार हो गए, जिसके चलते घायलों की जानकारी नहीं मिल पाई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में उम्मेद, तालिब, रिजवान, जीशान और साहिब शामिल हैं। वहीं, एसआई तपन जयंत की ओर से शनिवार को दोनों पक्षों के जीशान, मारूफ, अमजद, साहिब, रिजवान, अरशद, राशिद, फिरोजूद्दीन, उम्मेद व तालिब को नामजद करने के साथ ही दस-15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, कातिलाना हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें