फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पिता-पुत्रों समेत चार घायल

विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कहासुनी को लेकर टायर पंक्चर की दुकान चलाने वाले दो दुकानदारों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलौर रोड पुलिस चौकी के समीप अखलाक और यामीन के बेटों ने टायर पंक्चर की दुकान खोली हुई है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे किसी बात को लेकर उनकी बीच कहासुनी को लेकर गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जिसमें एक पक्ष के अखलाक, जुबैर और जुनैद, जबकि दूसरे पक्ष के जब्बार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जब्बार और अखलाक को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घायल युवक- फोटो : DEVBAND

मारपीट में घायल- फोटो : DEVBAND

ारपीट में घायल व्यक्ति- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें