मुजफ्फरनगर में एसटीएफ की टीम ने एक करोड़ रुपये की स्मैक के साथ सहारनपुर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम यूपी में लंबे समय से स्मैक की सप्लाई की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को मीरापुर क्षेत्र के मोंटी तिराहे से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।