फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रातभर जागते रहे...पलक झपकते ही बंद हो गईं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ओम कैलाश
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पहले दिनभर दिवाली पर भागदौड़ और देर रात तक घरों में छाई खुशियां। इसके बाद एक पल भी आराम किए बिना दो गांव के छह दोस्तों की टोली ने हरिद्वार में गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया। हादसे के पीछे बड़ी वजह नींद की झपकी और कार की तेज गति रही। साहिल लगातार गाड़ी चलाता रहा लेकिन तड़के करीब पांच बजे फ्लाईओवर के मोड़ पर झपकी लग गई और फिर दोस्तों की आंखें नहीं खुल सकीं।
पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर फ्लाईओवर से कार के उतरते समय यह हादसा हुआ। यहां मोड़ पर कार डिवाइडर पर चढ़ी और खंभे से टकराते हुए दूसरी तरफ पलट गई। दूसरी साइड खाली होने के कारण किसी वाहन से नहीं टकराई, अन्यथा हादसा और अधिक बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे की एक नहीं, बल्कि कई वजह रहीं। सभी दोस्तों का लगातार जागना और साहिल का बिना आराम किए गाड़ी चलाने की वजह से पलक झपकना हादसे की मुख्य वजह रहा। इसके अलावा तेज गति को भी वजह माना जा रहा है। हालांकि बाईपास पर स्पीडो मीटर नहीं लगे हुए हैं। कार जिस तरह उछलकर दूसरी तरफ गिरी है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गति करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटा रही होगी।

घुमाव पर नहीं घूम सकी कार
जिस जगह हादसा हुआ वहां पर घुमाव है। कार की तेज गति के कारण चालक घुमाव को पूरी तरह नहीं भांप सका और हादसा हो गया। तेज गति होने के कारण संभलने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन


सीट पांच और छह दोस्त हुए थे सवार
हुंडई औरा कार में पांच सीट की सुविधा है। आगे के हिस्से में दो और पीछे की तरफ तीन सीट की व्यवस्था की गई है। कार साहिल चला रहा था और अन्य चार सीट पर पांच दोस्त बैठे थे। दुर्घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें