खतौली में डॉग स्क्वाड टीम से संदिग्ध सामानों की जांच कराते सीओ व इंस्पेक्टर।
- फोटो : KHATAULI
गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग अभियान चलाया
खतौली। गणतंत्र दिवस को लेकर नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर में डॉग स्क्वायड टीम ने बाजारों में संदिग्ध सामान की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली। चेकिंग को लेकर लोगों में हड़कंप मचा रहा।
सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बुधवार को डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीटी रोड, बिद्दीवाड़ा मार्केट, बड़ा बाजार, घंटाघर, अशोका मार्केट, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन के अलावा बुढ़ाना तिराहा आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड टीम ने संदिग्ध सामानों की जांच पड़ताल की।