फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में चमके स्कूलों के सितारे, सम्मानित किए गए विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। जनता इंटर कॉलेज में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की तहसील स्तरीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उम्दा खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
अंडर-14 आयु वर्ग की ऊंची कूद में तौसिन प्रथम, असब द्वितीय और आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में तौसिन, वंश तोमर और हर्ष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में हर्ष, मोहम्मद अफजल, परम कुमार, चक्का फेंक में अनिकेत, रोहित कुमार, मोहम्मद फैज, गोला फेंक में तौसीन, अभिनव, विजित पंवार, लंबी कूद में लविश चौधरी, अरुण कुमार, मोहम्मद फैज, 100 मीटर दौड़ में लविश चौधरी, विजित पवार, वंश तोमर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर 14 बाधा दौड़ में प्रिया शर्मा प्रथम, प्राची द्वितीय और सोनम तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में आयशा, राधा, किरण, ऊंची कूद में पायल, लक्ष्मी और खुशी, गोला फेंक में खुशी, ज्योति और राधा, चक्का फेंक में अवनी, खुशी, ज्योति क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी, सानिया, गरिमा, 400 मीटर दौड़ में विशाखा, बिंदिया और इशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में शारीरिक व्यायाम शिक्षक रमेश सिंह असवाल, रवि कुमार, उधम सिंह, तेज प्रताप, लोकेंद्र कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन कुमार और संचालन शिक्षक संजीव राठी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें